भारत की स्वास्थ्य प्रणाली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के समन्वय का उदाहरण- नड्डा

नई दिल्ली : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा ने देशभर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। मंगलवार को एक्स पर साझा किए अपने संदेश में नड्डा ने कहा कि भारत की स्वास्थ्य प्रणाली को पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के समन्वय का उदाहरण है, जो न केवल देश बल्कि वैश्विक स्तर पर भी लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में योगदान दे रही है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में कई बड़े बदलाव हुए हैं। आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना जैसी पहल ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए इलाज को अधिक सुलभ और किफायती बनाया है। इन योजनाओं के माध्यम से देश के लाखों लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

 

जेपी नड्डा ने इस अवसर पर डॉक्टरों, नर्सों और सभी फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान को भी सराहा। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से ही देश की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत बनी हुई है। उन्होंने आह्वान किया कि सरकार और समाज के सभी वर्गों से मिलकर एक स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण के लिए आगे आना चाहिए ।

 

उल्लखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 1948 में हुई थी। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और दुनिया भर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com