‘तुम्बाड 2’ का मोशन पोस्टर आया सामने

अभिनेता सोहम शाह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तुम्बाड 2’ एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म का आधिकारिक मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। पोस्टर के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू होने की भी पुष्टि की गई है। इससे पहले सीक्वल के ऐलान के बाद से ही फैंस इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

 

मोशन पोस्टरशेयर करते हुए सोहम शाह ने लिखा, “हर संत का एक अतीत होता है, हर पापी का एक भविष्य होता है। पाप की विरासत लौटकर आती है, लोभ का चक्र चलता रहता है… एक बार फिर, तुम्बाड की दुनिया में आपका स्वागत है!” पोस्टर में पूर्ति की देवी की झलक दिखाई गई है, जो फिल्म के रहस्यमय और डरावने माहौल की ओर इशारा करती है।

 

फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं, जबकि निर्माण सोहम शाह फिल्म्स और डॉ. जयंतीलाल गड़ा के पैन स्टूडियो के सहयोग से किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com