कोहली ने पकड़ा कैच तो क्यों झल्लाए वैभव सूर्यवंशी? मैच के बाद गुस्से की वजह का खुद किया खुलासा

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के जड़े और लगभग 300 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वह टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन आउट होने के बाद निराश नजर आए।

 

महज 15 साल के वैभव ने बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की। उन्होंने जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए। उनकी इस पारी ने रन चेज की मजबूत नींव रखी, जिसके दम पर राजस्थान रॉयल्स ने दो ओवर शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अपने आक्रामक अंदाज से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। हालांकि, क्रुणाल पंड्या की गेंद पर विराट कोहली ने उनका कैच पकड़ लिया, जिससे उनकी शानदार पारी का अंत हो गया। इस पारी के बाद उनके कुल रन चार मैचों में 200 तक पहुंच गए और वह ऑरेंज कैप की दौड़ में आगे हैं, साथ ही अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल को भी पीछे छोड़ दिया है।

आउट होने के बाद वैभव अपनी झुंझलाहट छिपा नहीं सके और उन्होंने बल्ला भी जमीन पर पटका। मैच के बाद पोस्ट-मैच इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निराशा की वजह भी बताई।

 

वैभव ने कहा, “मैं बस वही करने की कोशिश करता हूं जो प्रैक्टिस में करता हूं और कुछ एक्स्ट्रा करने की कोशिश नहीं करता, अपने नैचुरल गेम पर भरोसा करता हूं. अगर मैं विकेट पर रहूं, तो 10-20 रन और बन सकते हैं।”

 

उन्होंने आगे कहा, “अगर मैं विकेट पर रहूं, तो 10-20 रन और बन सकते हैं. अगर हम टारगेट चेज कर रहे हैं, तो दो ओवर पहले खत्म कर सकते हैं या अगर टारगेट सेट कर रहे हैं, तो 10-20 रन और बना सकते हैं. तो मुझे अफसोस होता है कि अगर मैं कोई ढीला शॉट खेलकर आउट हो जाता हूं, तो टीम को नुकसान होता है, इसलिए मुझे थोड़ा बुरा लगता है कि मैं और लंबा खेल सकता था।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com