राष्ट्रपति मुर्मु 13 से 16 अप्रैल तक गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगी

गांधीनगर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 13 से 16 अप्रैल के दौरान गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगी।

 

13 अप्रैल को राष्ट्रपति राजकोट स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 14 अप्रैल को राष्ट्रपति, डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर गांधीनगर स्थित लोक भवन में आयोजित ‘सामाजिक समरसता महोत्सव’ में भाग लेंगी। इसी दिन वे गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

 

15 अप्रैल को राष्ट्रपति नागपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहेंगी। उसी दिन वे नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के प्रशिक्षु अधिकारियों के 78वें बैच के दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी।

 

16 अप्रैल को राष्ट्रपति वर्धा में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com