मैं भगवान हूं..! पहले शांति का दूत और अब खुद को ईसा मसीह बता रहें ट्रंप, बढ़ा विवाद तो डिलीट किया पोस्ट, पोप बोले- मैं डरता नहीं

पोप ने कहा- मैं ट्रंप से नहीं डरता

पोप लियो ने स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक टकराव में नहीं पड़ेंगे और युद्ध के खिलाफ अपनी आवाज जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, “मैं ट्रंप के साथ बहस में नहीं पड़ना चाहता। मेरा संदेश शांति, प्रेम और करुणा का है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि वे मानवता की पीड़ा को देखते हुए युद्ध के खिलाफ बोलते रहेंगे और देश-देशांतर संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

 

ट्रंप की हो रही आलोचना

ट्रंप के इन बयानों की व्यापक आलोचना हो रही है। भारत में फलस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला अबु शावेश ने कहा कि पोप की आलोचना से बहुपक्षवाद और अंतरराष्ट्रीय कानून कमजोर होंगे। ईरान के दूतावास ने भी ट्रंप की आलोचना की और कहा कि उनके बयान से क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। अमेरिका के चर्च ऑफ कैथोलिक बिशप्स ने ट्रंप के बयान को विभाजनकारी और अनुचित बताया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com