विधानसभा चुनाव के बीच कोलकाता में ईडी व आयकर का तृणमूल उम्मीदवार समेत कई ठिकानों पर छापा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच राज्य में केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने एक रियल एस्टेट कंपनी और एक निर्माण संस्था के ठिकानों पर छापेमारी की वहीं आयकर विभाग की तरफ से रासबिहारी के तृणमूल उम्मीदवार देबाशीष कुमार के घर सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई। शुक्रवार सुबह सीजीओ कॉम्प्लेक्स से ईडी की कई टीमें पहुंचीं। उनके साथ केंद्रीय बल भी थे।

 

ईडी की अलग-अलग टीमों ने शुुक्रवार सुबह से ही एक रियल एस्टेट कंपनी के कई ठिकानाें पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। ईडी के अधिकारी साल्ट लेक और कोलकाता में चार जगहों पर पहुंचे हैं। उन्होंने न केवल रियल एस्टेट कंपनी, बल्कि एक अन्य निर्माण कंपनी के कार्यालय पर भी छापेमारी की।

 

सूत्रों के मुताबिक, ये सर्च ऑपरेशन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले को लेकर है। गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले इस कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े घरों, फ्लैटों और दफ्तरों में तलाशी अभियान चलाया गया था। ईडी ने दावा किया कि यह ऑपरेशन चुनाव से पहले अवैध वित्तीय लेनदेन को रोकने और कुछ भूमि संबंधी मामलों में लेनदेन की जानकारी खोजने के लिए था।

 

दूसरी ओर, ईडी के अलावा एक अन्य केंद्रीय एजेंसी आयकर विभाग भी कोलकाता में तलाशी अभियान चला रही है। उन्होंने शुक्रवार सुबह रासबिहारी निर्वाचन क्षेत्र के तृणमूल उम्मीदवार देबाशीष कुमार के घर सहित कई स्थानों पर दबिश दी।

 

आयकर विभाग की एक टीम शुक्रवार सुबह रासबिहारी के निवर्तमान विधायक देबाशीष के मनोहरपुकुर रोड स्थित घर पहुंची। न सिर्फ उनके घर बल्कि मनोहरपुकुर रोड स्थित उनके चुनाव कार्यालय पर भी आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा था। इसके अलावा देवाशीष का मोतीलाल नेहरू रोड स्थित ऑफिस में भी तलाशी अभियान चलाया गया।

 

उधर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल चुनाव से पहले दो केंद्रीय एजेंसियों के दोहरे तलाशी अभियान पर सवाल उठा रही है।——————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com