पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की पहल, महिला कर्मचारियों की कतर्निया घाट सैर

लखनऊ (शाश्वत तिवारी) महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा ‘कर्मचारी कल्याण निधि’ के अंतर्गत कतर्निया घाट में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ।
शिविर में गोंडा परिक्षेत्र के यांत्रिक (कैरेज एंड वैगन), वाणिज्य, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा विद्युत (लोको शेड) विभागों में कार्यरत 18 महिला रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने बिछिया स्टेशन एवं मूर्तिया स्टेशन का अवलोकन किया तथा कतर्निया घाट के प्राकृतिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान महिला कर्मचारियों को क्षेत्र की समृद्ध प्राकृतिक विरासत और शांत वातावरण का अनुभव प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें दैनिक कार्यों की व्यस्तता से राहत मिली।
शिविर के समापन पर सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार प्रदान किए गए।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला कर्मचारियों को सकारात्मक, प्रेरणादायक और तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना रहा।
मंडल प्रशासन द्वारा मुख्य हित निरीक्षक संतोष गुप्ता, मनीष कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार एवं जुनेद की उपस्थिति में कार्यक्रम की सुव्यवस्थित योजना बनाकर उसका सफल क्रियान्वयन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रिया पुरवार द्वारा किया गया।
यह आयोजन महिला कर्मचारियों के कल्याण और मनोबल बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com