पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह ने बच्चों से की मुलाकात, ‘द रियल किंग्स’ में दिखा खास अंदाज

न्यू चंडीगढ़ : पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने हाल ही में युवा प्रशंसकों के एक समूह से मुलाकात कर उनके साथ खुलकर बातचीत की। यह विशेष सत्र फ्रेंचाइज़ी की नई सोशल मीडिया सीरीज ‘द रियल किंग्स’ का हिस्सा था।

 

नामम्योहो दान फाउंडेशन और फूलवर्षा फाउंडेशन के सहयोग से लाये गए एक स्थानीय गैर-सरकारी संगठन से जुड़े बच्चों ने अर्शदीप से बेझिझक सवाल पूछे। इस अनौपचारिक और भावनात्मक माहौल में अर्शदीप ने हर सवाल का जवाब अपने खास अंदाज़ में दिया। मैदान के बाहर अपने सहज और मिलनसार व्यवहार के लिए जाने जाने वाले अर्शदीप सिंह ने बच्चों के साथ बातचीत में अपनी वही छवि दिखाई। वीडियो में वह ईमानदार, मज़ाकिया और सहज अंदाज़ में नजर आए, जहां उन्होंने बच्चों के अनोखे सवालों का दिलचस्प जवाब दिया।

 

अर्शदीप सोशल मीडिया पर भी अपने प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं और मजेदार वीडियो के जरिए संवाद बनाए रखते हैं। इस पहल के जरिए उन्होंने यह दिखाया कि वह मैदान के बाहर भी युवा प्रशंसकों से जुड़ाव को कितना महत्व देते हैं।

 

साल 2020 में स्थापित नामम्योहो दान फाउंडेशन ने ‘हस्ती मस्ती खेल’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देशभर के हजारों बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। यह पहल खेल गतिविधियों और सामुदायिक सहभागिता के जरिए बच्चों में आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने पर केंद्रित है। इसके अलावा, यह संस्था स्कूल फीस सहायता और शैक्षणिक सामग्री भी उपलब्ध कराती है।

 

‘द रियल किंग्स’ सीरीज़ के तहत आने वाले हफ्तों में पंजाब किंग्स के अन्य खिलाड़ी भी ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेते नजर आएंगे, जिससे टीम और समुदाय के बीच मजबूत जुड़ाव बनाया जा सके।

 

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स अब 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com