आईपीएल 2026: काइल जैमीसन पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, चेतावनी के साथ एक डिमेरिट अंक मिला

जयपुर : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 43वें मुकाबले में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन पर कार्रवाई की गई है।

 

आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, जैमीसन को लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जिसके चलते उन्हें एक डिमेरिट अंक दिया गया और आधिकारिक चेतावनी जारी की गई।

 

जैमीसन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन किया, जो ऐसे व्यवहार से संबंधित है जिसमें खिलाड़ी द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा, हरकत या इशारा दूसरे खिलाड़ी को उकसा सकता है या अपमानजनक माना जा सकता है।

 

यह घटना राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान पहली पारी के दूसरे ओवर में हुई। जैमीसन ने जैसे ही वैभव सूर्यवंशी को आउट किया, उसके बाद वह बल्लेबाज के काफी करीब जाकर आक्रामक अंदाज में नजर आए, जिसे उकसाने वाला व्यवहार माना गया।

 

मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा दी गई सजा को जैमीसन ने स्वीकार कर लिया है।

 

यह मैच दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीता।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com