जमैका दौरे पर किंग्स्टन पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर, शीर्ष नेतृत्व और भारतीय समुदाय से करेंगे मुलाकात

Screenshot

किंग्स्टन : विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर जमैका की राजधानी किंग्स्टन पहुंच गए, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने जमैका की विदेश मंत्री कामिना जॉनसन स्मिथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि वह जमैका की अपनी पहली यात्रा पर मिले स्वागत से अभिभूत हैं। अगले दो दिनों में वह जमैका के शीर्ष नेतृत्व, व्यापारिक समुदाय और भारतीय मूल के लोगों से संवाद करेंगे। किंग्स्टन में उनके आगमन पर भारतीय मूल के लोगों और बच्चों ने विशेष रूप से उनका स्वागत किया।

 

उल्लेखनीय है कि विदेशमंत्री का यह दो दिनों का दौरा है, जिसके दौरान विदेश मंत्री जमैका के वरिष्ठ नेताओं, व्यापारिक प्रतिनिधियों और भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे।

 

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा व्यापक कैरेबियाई दौरे का हिस्सा है। डॉ. जयशंकर जमैका के अलावा सूरीनाम तथा त्रिनिदाद और टोबैगो की भी आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह दौरा 10 मई तक चलेगा। इस दौरान विदेश मंत्री तीनों देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com