UP में बड़ा हादसा: पांच लोग गंगा में डूबे, अंतिम संस्कार के बाद कर रहे थे स्नान; तलाश जारी

UP : बुलंदशहर स्थित मांडू गंगा घाट पर अंतिम संस्कार के बाद स्नान करते समय बड़ा हादसा हो गया, जिसमें पांच लोग गंगा नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि ये सभी देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुछेजा के निवासी थे और एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घाट पर पहुंचे थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब सभी लोग स्नान कर रहे थे, तभी वे गहरे पानी में चले गए और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

 

घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली और सभी लोग पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

 

इस घटना की खबर जैसे ही गांव कुछेजा पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। एक साथ पांच लोगों के डूबने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार मांडू गंगा घाट की ओर पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com