अग्रिम जमानत के बाद दिल्ली पहुंचे पवन खेड़ा, इंदिरा भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Screenshot

नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय से अग्रिम जमानत मिलने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन पहुंचे। जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इससे पहले दिल्ली पहुंचने पर हवाई अड्डे पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने खेड़ा का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे इंदिरा भवन पहुंचे।

 

पत्रकारों से बातचीत में पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व लगातार चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहा है लेकिन आयोग की ओर से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान हमेशा संकट के समय में सहारा देता है। जब भी कोई व्यक्ति मुश्किल में होता है या किसी दमनकारी सरकार के खिलाफ संघर्ष करता है, तब संविधान ही उसकी रक्षा करता है।

 

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा से जुड़े मानहानि मामले में पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी है।

 

—————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com