सिडनी सिक्सर्स ने जेम्स होप्स को बनाया नया मुख्य कोच, दो साल का अनुबंध

सिडनी : बिग बैश लीग (बीबीएल) की सफल टीमों में से एक सिडनी सिक्सर्स ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेम्स होप्स को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। यह पहला मौका होगा, जब 47 वर्षीय होप्स किसी टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

क्लब ने सोमवार इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि जेम्स होप्स इससे पहले फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सहायक कोच, खासकर गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाते रहे हैं। फिलहाल वह इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स के गेंदबाजी कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं। जेम्स होप्स ऑस्ट्रेलिया के लिए 84 एकदिवसीय और 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2010 में था।

 

सिडनी सिक्सर्स बिग बैश लीग इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। टीम तीन बार खिताब जीत चुकी है और कई बार उपविजेता भी रही है। पिछले सीजन में भी टीम फाइनल तक पहुंची थी, जिसके बाद मुख्य कोच ग्रेग शिपर्ड को पद से हटा दिया गया था।

 

नियुक्ति के बाद जेम्स होप्स ने कहा, “सिडनी सिक्सर्स जैसी प्रतिष्ठित टीम से जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस टीम की पहचान निरंतरता, प्रतिस्पर्धा और प्रशंसकों से जुड़ाव के लिए जानी जाती है। मैं टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम करने और उसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने को लेकर उत्साहित हूं।”

 

—————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com