गुजरात बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम घोषित, 83.86 फीसदी छात्र उत्तीर्ण

अहमदाबाद। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) द्वारा आज सुबह 8 बजे कक्षा 10 (एसएससी) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस वर्ष एसएससी का कुल परिणाम 83.86% रहा है। इससे पहले 4 मई को कक्षा 12 साइंस और जनरल स्ट्रीम के परिणाम जारी किए गए थे।

 

विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर जाकर केवल 4 आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राएं 6357300971 नंबर पर अपना सीट नंबर व्हाट्सएप करके सीधे मोबाइल पर मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

 

गौरतलब है कि फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित गुजरात बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में राज्यभर से कुल 15.27 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें केवल कक्षा 10 में ही 9.07 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। वहीं कक्षा 12 साइंस में 1.19 लाख और जनरल स्ट्रीम में 5.01 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

 

घोषित परिणाम के अनुसार कक्षा 10 SSC परीक्षा में कुल 1,83,674 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 1,22,065 नियमित विद्यार्थी, 44,806 रिपीटर विद्यार्थी और 16,763 GSOS (प्राइवेट) विद्यार्थी शामिल हैं।

 

शिक्षा बोर्ड द्वारा अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए जून महीने में पूरक परीक्षा आयोजित की जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को ‘Best of Two’ योजना के तहत दोबारा परीक्षा देकर अपने परिणाम में सुधार करने का अवसर भी मिलेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com