बलिया में तिहरा सड़क हादसा, ANM की मौत : कार, बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में मची चीख-पुकार; 12 लोग गंभीर घायल

बलिया के बिल्थरारोड उभांव थाना क्षेत्र के अवांया गांव के पास करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार, बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में नगरा सरकारी अस्पताल में कार्यरत एएनएम नीतू (35), पत्नी धनंजय की मौत हो गई, जबकि तीनों वाहनों में सवार कुल 12 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल नीतू को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सीपीआर और लगातार प्रयास के बावजूद उन्हें बचा नहीं सके।

 

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

घायलों में अवायां निवासी पंकज (40), बेल्थरा निवासी धनंजय (35), शाहपुर अफगां निवासी गिरिजा देवी (45), तेलमा निवासी राजाराम (45), छोटी टंगुनिया निवासी संगीता यादव (18), टंगुनिया निवासी ज्योति (20), शाहपुर निवासी विमली देवी (45), बेल्थरा निवासी राज (22), शाहपुर निवासी चांदनी देवी (35), कोथ निवासी रेनू देवी (33) सहित अन्य लोग शामिल हैं।

 

घटना की सूचना मिलते ही सीयर पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। बाद में उभांव इंस्पेक्टर दिनेश पाठक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com