पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी आज संभालेंगे राज्य की कमान, तमिलनाडु में पेचीदा हुआ `विजय’ का पथ

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल मेंं शनिवार को पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। ममता बनर्जी को दो-दो बार मात देने वाले शुभेंदु अधिकारी राज्य की कमान संभालने जा रहे हैं। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में 207 सीटें जीतकर भाजपा ने ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर कर दिया। राज्य में 15 साल तक शासन करने वाली ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को इसबार विधानसभा चुनाव में 81 सीटें मिलीं।

 

उधर, तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। राज्यपाल ने अभी भी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष सी जोसेफ विजय को सरकार बनाने का निमंत्रण नहीं दिया है। कहा जा रहा है कि विजय अभी भी बहुमत के आंकड़े से थोड़ा पीछे हैं। टीवीके को कांग्रेस, सीपीआई, वीसीके और सीपीआईएम समर्थन दे रही हैं। हालांकि वीसीके के समर्थन पर संशय है और अगर वीसीके के दोनों विधायक आधिकारिक रूप से टीवीके को समर्थन दे देते हैं तो विजय की ताजपोशी तय हो जाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com