केरल के कांग्रेस नेताओं की खरगे के घर बैठक, राहुल सहित कई नेता मौजूद

नई दिल्ली : केरल में मुख्यमंत्री पद के चयन को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर शनिवार को बैठक जारी है।

 

बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पार्टी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन, वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, केरल कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ, एआईसीसी पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक और अन्य नेता शामिल हैं। कांग्रेस नेता दीपा दास मुंशी भी बैठक में मौजूद हैं।

 

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नामों पर चर्चा हो रही है। इनमें केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला के नाम हैं। कांग्रेस के अधिकांश विधायक वेणुगोपाल के पक्ष में बताए जा रहे हैं, जबकि कार्यकर्ताओं का बड़ा वर्ग सतीशन को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहा है। चेन्निथला भी दावेदार हैं।

 

इससे पहले केरल में पार्टी के पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए अजय माकन और मुकुल वासनिक ने शुक्रवार को खरगे को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी राय जानी थी। कांग्रेस विधानमंडल दल ने पहले ही प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री के चयन के लिए पार्टी अध्यक्ष को अधिकृत किया है।

 

केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने 140 सीटों में से 102 सीटें जीती हैं, जिनमें से 63 सीटें कांग्रेस के खाते में गईं। अब पार्टी हाईकमान केरल में सरकार गठन और मुख्यमंत्री चयन पर अंतिम निर्णय लेगा।

 

————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com