गुरुग्राम: एल्विश यादव से लॉरेंस गैंग ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

Oplus_16908288

गुरुग्राम : यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर उनसे 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। धमकी विदेशी नंबर से व्हाट्सएप मैसेज के जरिए दी गई। मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी रणदीप मलिक बताया है।

 

रविवार को मामले की शिकायत मिलने के बाद गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कि धमकी के मैसेज कहां से भेजे गए। जानकारी के अनुसार, एल्विश यादव इन दिनों एक शो की शूटिंग के सिलसिले में गुरुग्राम से बाहर हैं। उनका इन दिनों कर्ल्स चैनल पर लाफ्टर शैफ शो चल रहा है। इसके अलावा वह अन्य चैनलों की शूटिंग भी कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि धमकी देने वाले ने दो दिन के भीतर रकम नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी दी है। पुलिस अब नंबर की लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगालने में जुटी है।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 5 मई को एल्विश यादव के मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर पाए। इसके कुछ देर बाद उसी नंबर से एक मैसेज भेजा गया।

 

मामले पर एल्विश यादव के पिता रामअवतार यादव ने कहा कि उनका बेटा मेहनत के दम पर इस मुकाम तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में बहुत से संपन्न लोग रहते हैं और कोई भी किसी को धमकी देकर पैसे मांग सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है और ना ही कभी एल्विश ने कोई जानकारी साझा की।

 

उल्लकि इससे 17 अगस्त 2025 को सेक्टर-56 स्थित एल्विश यादव के घर पर बदमाशों ने करीब 24 राउंड फायरिंग की थी। बाइक सवार हमलावरों ने घर के दरवाजों, खिड़कियों और छत तक को निशाना बनाया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें फायरिंग के लिए कथित तौर पर 50-50 हजार रुपए दिए गए थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com