अंबाती रायडू ने सुनील नरेन को बताया आईपीएल का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी

कोलकाता : पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू का मानना है कि सुनील नरेन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनका सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल होता है।

 

सुनील नरेन ने शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की 29 रनों से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने चार ओवरों के अपने स्पेल में 29 रन देकर 2 विकेट लिए थे, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया। नरेन का यह 200वां आईपीएल मैच भी था।

 

ईएसपीएनक्रिकइंफो के ”टाइमआउट’ शो पर रायडू ने कहा कि नरेन गेंद और बल्ले, दोनों से ही एक जबरदस्त मैच विनर खिलाड़ी हैं। आईपीएल में कई बेहतरीन खिलाड़ी हुए हैं, लेकिन यह खिलाड़ी हमेशा सबसे अलग नजर आता है। मेरी नजर में वह इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। रायडू ने कहा कि मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज के तौर पर सुनील नरेन जैसे गेंदबाज का सामना करना हमेशा मुश्किल होता है, क्योंकि गेंद पिच पर रुककर आती है। ऐसे में अक्सर आप अपना सही संतुलन खो बैठते हैं।

 

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में नरेन, युजवेंद्र चहल (230 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (220 विकेट) के बाद तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 205 विकेट दर्ज हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी भी हैं। नरेन 2012 से केकेआर के साथ हैं।

 

मैच की बात करें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर बनाया था। इसके जवाब में गुजरात की टीम चार विकेट पर 218 रन ही बना सकी थी। टीम के लिए शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़े थे।

 

—————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com