चेन्नई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह से नगर में पांच से अधिक स्थानों पर छापा मारा है। जानकारी के अनुसार ईडी की यह कार्रवाई नगर के अयनवारम और थिरुमंगलम क्षेत्रों में पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े एक फाइनेंसर के घर पर चल रही है। जानकारी के अनुसार, बैंकों से ऋण लेकर धोखाधड़ी करने और अवैध धन लेन-देन से जुड़ी शिकायतों के आधार पर यह छापेमारी की जा रही है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
—————
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal