भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की कोई भी ताकत रोक नहीं सकती : राजनाथ

नई दिल्ली : दक्षिण कोरिया की यात्रा पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सियोल में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में कहा कि इन 12 सालों में हुए बदलावों ने देश के लोगों को पक्का भरोसा दिया है कि भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की कोई भी ताकत रोक नहीं सकती। उन्होंने कोरिया के उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

 

साउथ कोरिया के रक्षा मंत्री के साथ उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की, जिसमें क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और तकनीकी सहयोग के लिए प्रतिबद्धता जताई गई। सियोल में साउथ कोरिया के रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रम प्रशासन मंत्री ली योंग-चुल के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक हुई। दोनों मंत्री संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन और संयुक्त निर्यात के लिए रास्ते बनाने पर सहमत हुए। दोनों देशों के पारिस्थितिकी तंत्र को एकसाथ लाने के लिए रोडमैप पर चर्चा हुई।

 

राजनाथ ने सियोल में अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष आह्न ग्यू के साथ बैठक में दोनों देशों के रक्षा, रक्षा उद्योग और सामरिक सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की, जिसमें क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और तकनीकी सहयोग के लिए प्रतिबद्धता जताई गई। दोनों रक्षा मंत्रियों ने नेशनल डिफेंस कॉलेज ऑफ इंडिया और नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी ऑफ कोरिया के बीच रक्षा साइबर सहयोग को बढ़ावा देने और यूएन पीसकीपिंग कोऑपरेशन पर एग्रीमेंट्स का आदान-प्रदान किया, जिससे भारत-कोरिया के बीच साझेदारी और मजबूत एवं बहुआयामी बनी।

 

सियोल में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले हमें जो भी चाहिए होता था, हम दूसरे देशों से आयात करते थे। अब हालात बदल गए हैं। पहले भारत विदेशों से हथियारों का आयात करता था, लेकिन आज हम रक्षा निर्यात कर रहे हैं, इसमें वेपन सिस्टम और बाकी सब कुछ शामिल है। हम 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा निर्यात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशों के बीच स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत होने की उम्मीद है। आज का भारत बिल्कुल अलग है। भारत सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अर्थशास्त्री हमारे विकास मॉडल को वेलफेयर पॉलिटिक्स का नया मॉडल कह रहे हैं, जिससे लोगों की जिंदगी बेहतर हो रही है। बारह साल पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा कि आने वाला दशक भारत के लिए बदलाव लाने वाला दशक होगा, लेकिन इन 12 सालों में हुए बदलावों ने देश के लोगों को पक्का भरोसा दिया है कि भारत एक विकसित भारत बनेगा और दुनिया की कोई भी ताकत इसे रोक नहीं सकती। ————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com