19 यू पी गर्ल्स बटालियन एनसीसी का हुआ वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण

लखनऊ: 19 यू पी गर्ल्स बटालियन एनसीसी लखनऊ यूनिट का वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण सुबह 10:बजे से 12 बजे तक संपन्न हुआ । आज का निरीक्षण ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव, विशिष्ट सेवा मेडल, ग्रुप कमाण्डर NCC ग्रुप लखनऊ द्वारा किया गया । उक्त प्रशासनिक निरीक्षण के तहत सर्वप्रथम निरीक्षण अधिकारी का स्वागत यूनिट के कमान अधिकारी कर्नल (डॉ) दिनेश कुमार पाठक एवं सूबेदार मेजर किशोर लाल द्वारा किया गया । तदुपरांत निरीक्षण अधिकारी को सम्मान गार्ड हेतु एनसीसी कैडेटों की टोली द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर विधिवत जोशपूर्ण प्रदर्शन के साथ दिया गया ।

जिसका ब्रिगेडियर श्रीवास्तव ने भूरि – भूरि प्रशंसा की । तत्पश्चात वरिष्ठ एएनओ, सभी जीसीआई व पीआई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ के साथ इंट्रोडक्शन परेड में निरीक्षण अधिकारी से एक-एक कर व्यक्तिगत मुलाक़ात करवाई गई उसके बाद कमान अधिकारी ने ब्रिगेड पुनीत श्रीवास्तव को अपने कार्यालय में ले गए व घंटों विकासोन्मुखी कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत करके विधिवत चर्चा की । इस दौरान निरीक्षण अधिकारी ने अनेक यथोचित दिशा निर्देश जारी किए । तत्पश्चात कमान अधिकारी महोदय ने निरीक्षण अधिकारी को कार्यालय के विभिन्न विभागों में तथा ट्रेनिंग हॉल व अन्य स्थानों में ले जाकर निरीक्षण करवाया । तदुपरांत सभी स्टाफ के साथ एक संछिप्त जलपान समारोह में निरीक्षण अधिकारी शामिल हुए और अंत में यूनिट के सभी सदस्यों के साथ ग्रुप फोटो कार्यक्रम संपन्न करते हुए निरीक्षण अधिकारी को विदाई दी गई!

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com