सीबीआई ने सहायक आयुक्त को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पुष्प विहार स्थित एशियन मार्केट में शुक्रवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहायक आयुक्त को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया।

 

सीबीआई के अनुसार शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर एजेंसी ने 20 मई को आरोपित सहायक आयुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उस पर आरोप है कि उसने 475 राशन कार्डों के सुचारू आवंटन और वितरण के लिए प्रति राशन कार्ड 100 रुपये की दर से रिश्वत की मांग की।

 

शिकायतकर्ता की दुकान सहित आस-पास की प्रत्येक दुकान को लगभग 120 राशन कार्ड आवंटित किए जाने थे। इस हिसाब से आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से कुल 12 हजार रुपये की अवैध राशि की मांग की थी।

 

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार को योजनाबद्ध तरीके से की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी सहायक आयुक्त को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

सीबीआई ने लोगों से आग्रह किया कि यदि उन्हें भ्रष्टाचार के किसी भी मामले की जानकारी मिलती है या कोई सरकारी अधिकारी उनसे रिश्वत की मांग करता है, तो वे बिना डरे इसकी रिपोर्ट करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com