CJP के बाद OJP की एंट्री, कहा- ‘कॉकरोचों को हटाने का है मिशन’

नई दिल्ली। इंटरनेट की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से छाए CJP यानी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बाद अब OJP यानी ‘ओगी जनता पार्टी’ ने भी अपनी एंट्री कर दी है। OJP को खास तौर पर CJP की आलोचना करने और उसे टक्कर देने के लिए बनाया गया है।

 

हालांकि, अब तक OJP को CJP जैसी लोकप्रियता नहीं मिली है। OJP ने आरोप लगाया है कि CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके का आम आदमी पार्टी (AAP) से संबंध रहा है। उनका दावा है कि दिपके AAP के सोशल मीडिया और चुनाव प्रचार विंग में वॉलंटियर के रूप में काम कर चुके हैं।

 

OJP ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य हर तरह के कीड़ों (कॉकरोचों) को खत्म करना है। इस क्रम में उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों वाला कोलाज शेयर किया और तंज कसते हुए लिखा, “जिस मिट्टी के नौजवान तलवारों की धार पर बने हों, वो खुद को ‘कॉकरोच’ कहने में गर्व महसूस कर रहे हैं। यह असल में देश में बेरोजगारी का लक्षण है।”

 

OJP ने जानवरों के अधिकारों के लिए 6-सूत्रीय घोषणापत्र भी जारी किया है। इसमें आवारा जानवरों के लिए मुफ्त इलाज, जानवरों पर क्रूरता के खिलाफ सख्त कानून और अन्य मांगें शामिल हैं। इसके अलावा, OJP ने NEET परीक्षा पेपर लीक मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। अपने इंस्टाग्राम बायो में OJP ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक दल के समर्थन से काम नहीं कर रहे हैं। अब तक OJP के फॉलोअर्स की संख्या 9,000 से अधिक है।

 

CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर एक सटायर पेज है, जो भारत के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर व्यंग्य करता है। यह पेज ट्रोल और वीडियो के माध्यम से राजनेताओं के बयानों और फैसलों का मजाक उड़ाता है। CJP ने इंटरनेट पर जबरदस्त फॉलोइंग हासिल की थी, लेकिन बाद में इसका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। इसके तुरंत बाद उन्होंने ‘Cockroach is Back’ नाम से नया पेज शुरू किया, जिसने भी लाखों फैन्स जुटा लिए।

 

कुल मिलाकर, ऐसा नहीं लगता कि OJP आसानी से CJP के फैंस को तोड़ पाएगी, लेकिन सोशल मीडिया पर राजनीतिक व्यंग्य और नए प्लेटफॉर्म को लेकर यह नया ट्विस्ट जरूर दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com