पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

राष्ट्रपति भवन में 25 मई को आयोजित होने वाले पद्म पुरस्कार 2026 समारोह में देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कला, साहित्य, विज्ञान, समाजसेवा और सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 131 शख्सियतों को पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस वर्ष 5 गण्यमान्यों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

 

फिल्म जगत से इस बार कई बड़े नाम सम्मान सूची में शामिल हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा में उनके लंबे और यादगार योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मामूट्टी को पद्म भूषण दिया जाएगा। इससे पहले उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। मशहूर गायिका अलका याज्ञनिक को भी संगीत जगत में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजा जाएगा।

 

इसके अलावा अभिनेता आर माधवन, प्रोसेनजीत चटर्जी, सतीश शाह, अनिल कुमार रस्तोगी और अरविंद वैद्य जैसे कई चर्चित नाम भी इस वर्ष सम्मान पाने वालों की सूची में शामिल हैं। पद्म पुरस्कारों को देश के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में गिना जाता है और यह समारोह भारतीय प्रतिभाओं और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने का खास अवसर माना जाता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com