गोयल ने कनाडा के निवेशकों को स्वच्छ ऊर्जा, एआई क्षेत्र में भागीदारी के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली : तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर कनाडा गए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को वहां प्रमुख पेंशन कोष, सॉवरेन और संस्थागत निवेशकों के साथ बैठकें कीं। गोयल ने इन बैठकों में निवेशकों को भारत के साथ स्वच्छ ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृत्रिम मेधा (एआई) डिजिटल ढांचे और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में भागीदारी का न्योता दिया।

 

 

 

बैठक में गोयल ने सतत विकास और साझा समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय बाजारों में सहयोग को और गहरा करने के अवसरों की तलाश करने का भी आह्वान किया। गोयल ने कहा कि विशेष रूप से सनलाइफ फाइनेंशियल के प्रमुख केविन स्ट्रेन के साथ हुई बैठक में बीमा, सेवानिवृत्ति समाधान, स्वास्थ्य वित्तपोषण और भारत के तेजी से बढ़ते वित्तीय सेवा क्षेत्र में दीर्घकालिक निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई।

 

कई प्रमुख कारोबारी दिग्गजों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंगस के वी प्रेम वत्स, मनुलाइफ फाइनेंशियल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) फिलिप विदरिंगटन, सनलाइफ कनाडा के अध्यक्ष और सीईओ केविन स्ट्रेन, टोरंटो डोमिनियन बैंक समूह के अध्यक्ष और सीईओ रेमंड चुन, नियो परफार्मेंस मैटिरियल्स के अध्यक्ष और सीईओ रहीम सुलेमान और मैक्केन फूड्स के अध्यक्ष और सीईओ मैक्स कोइयून शामिल रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com