सीबीएसई विवाद के लिए धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार : राहुल गांधी

Screenshot

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली पर विवाद के लिए सीधे तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदार ठहराया है।

 

राहुल ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस मामले की चाहे जांच की गई हो या न की गई हो, दोनों ही स्थितियों में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। यदि प्रधानमंत्री को विद्यार्थियों की चिंता होती तो वे मंत्री को बहुत पहले ही पद से हटा देते।

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के लगातार चुनावी हार की कुंठा वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधान चाहे उन पर जितना भी हमला करें, इससे 18.5 लाख विद्यार्थियों के लिए जवाब मांगना बंद नहीं करेंगे।

 

राहुल ने सीबीएसई की ऑन‑स्क्रीन मूल्यांकन प्रणाली का ठेका ‘सीओएमपीईटी’ कंपनी को दिए जाने पर सवाल उठाया, जो पहले ग्लोबेरेना नाम से विवादों में रही है। उन्होंने पूछा- यह किसके आदेश पर हुआ, कोई पृष्ठभूमि जांच क्यों नहीं की गई और कंपनी प्रबंधन का सरकार से क्या संबंध है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रधान ने सीबीएसई अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते कहा था कि राहुल गांधी चुनावी हार की कुंठा के कारण देश की वैज्ञानिक प्रगति का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस प्रणाली में हुई किसी भी असुविधा की जिम्मेदारी वे स्वयं लेते हैं। सीबीएसई ने इस मामले पर अपना जवाब दिया है जो भारत सरकार की खरीद नीति के अनुरूप है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com