आईपीएस राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश के पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लगभग चार साल बाद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मिल गया है। राज्य सरकार ने 1991 बैच के आईपीएस और वर्तमान के कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त कर दिया है। इस आशय का आदेश रविवार शाम काे अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद की ओर से जारी कर दिया गया।

 

दरअसल 11 मई 2022 को राज्य सरकार ने तत्कालीन डीजीपी मुकुल गोयल को उनके पद से हटा दिया था। इसके बाद प्रदेश में कार्यवाहक डीजीपी ही बनाए जा रहे थे। इसको लेकर लगातार विपक्षी दल योगी सरकार को घेर रही थी।

 

इससे पहले संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 26 मई को हुई बैठक में 1990 बैच की आईपीएस रेणुका मिश्रा, 1991 बैच आईपीएस पीयूष आनंद और राजीव कृष्ण का नाम भेजा गया था। इस पैनल पर शासन स्तर पर मंथन होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण के नाम पर मुहर लगते हुए पूर्णकालिक डीजीपी बनाए जाने की मंजूरी दे दी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com