मसूरी की वादियों में सपरिवार पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

मसूरी : क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने परिवार के साथ पहाड़ों की रानी मसूरी की वादियों में नजर आए। इस बार वे क्रिकेट या किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि अपनी बेटी के समर प्राेग्राम में प्रवेश के सिलसिले मेंपहुंचे हैं।

 

उत्तराखंड और पहाड़ों से क्रिकेटर धोनी का लगाव किसी से छिपा नहीं है। व्यस्त जीवन और सार्वजनिक जिम्मेदारियों के बीच जब भी उन्हें सुकून के कुछ पल बिताने होते हैं, वह अक्सर पहाड़ी इलाकों का रुख करते हैं। इस बार धोनी अपनी बेटी के एक प्रतिष्ठित स्कूल के समर प्रोग्राम में प्रवेश की प्रक्रिया के सिलसिले में मसूरी पहुंचे हैं। धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ लालटिब्बा क्षेत्र स्थित एक ऐतिहासिक होटल त्वामइल डंदवत में ठहरे हैं। धाेनी के आगमन की खबर मिलते ही होटल परिसर और आसपास के इलाकों में क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा लग गया। हालांकि हमेशा की तरह धोनी ने खुद को सुर्खियों से दूर रखने की कोशिश की, लेकिन उनकी एक झलक पाने को लोग घंटों इंतजार करते रहे। होटल कर्मचारियों और वहां ठहरे कुछ पर्यटकों के साथ उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं। कई लोगों ने कहा कि धोनी की सादगी ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है। रविवार की सुबह मसूरी का मौसम बेहद खुशनुमा रहा। धोनी ने भी सुबह के समय मसूरी की ठंडी फिजाओं और शांत वातावरण का भरपूर आनंद लिया। तमाम पर्यटक भी धाेनी की एक झलक के लिए घूमने के कार्यक्रम छोड़कर होटल के आसपास डटे रहे। सोशल मीडिया पर भी धाेनी, साक्षी और उनकी बेटी के मसूरी दौरे की तस्वीरें और चर्चाएं तेजी से वायरल होती रहीं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com