दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड : होटल मालिक लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस कस्टडी, 21 की मौत के बाद जांच तेज

Malviya Nagar Fire : दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए साकेत कोर्ट ने होटल ‘फ्लोरिश स्टे’ के मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। यह फैसला पुलिस की रिमांड मांग पर सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भानु प्रताप सिंह की अदालत ने दिया।

 

कोर्ट ने मंजूर की पुलिस कस्टडी

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए चार दिन की कस्टडी की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। आरोपी लवकेश बजाज को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान अग्निकांड से जुड़े कई अहम तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।

 

मैनेजर फरार, तलाश जारी

इस मामले में होटल का मैनेजर जय मिश्रा अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

 

मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

घटना की गंभीरता को देखते हुए उपराज्यपाल ने पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, दिल्ली सरकार ने भी एक संयुक्त समिति का गठन किया है, जो अग्निकांड की सभी पहलुओं से जांच कर समयबद्ध रिपोर्ट सौंपेगी।

 

मुख्यमंत्री पहुंचीं अस्पताल

घटना के बाद मुख्यमंत्री साकेत स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

21 लोगों की दर्दनाक मौत

गौरतलब है कि बुधवार सुबह मालवीय नगर के होटल ‘फ्लोरिश स्टे’ में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 11 विदेशी नागरिकों समेत कुल 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे ने राजधानी में होटल सुरक्षा मानकों और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com