कोलकाता : बांग्लादेश में हादी उस्मान की हत्या में कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की कथित संलिप्तता को लेकर किए गए विवादित दावे पर ममता बनर्जी के खिलाफ अब कोलकाता पुलिस मुख्यालय लाल बाजार में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने यह शिकायत दर्ज कराई है।
गुरुवार रात को अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से साइबर अपराध शाखा में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत सौंपी गई। संगठन ने उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी और उदाहरणात्मक कार्रवाई की मांग की है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रचूड़ गोस्वामी ने शिकायत में आरोप लगाया कि गत मंगलवार को धर्मतल्ला स्थित वाई चैनल से दिए गए बयान के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा है। इस बयान से पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।संबंधित बयान को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को तत्काल जांच करनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी ने अपने धरना मंच से दावा किया था कि बांग्लादेश में हादी की हत्या के बाद हत्यारे भारत की सीमा में घुसकर पश्चिम बंगाल आए, जिसके बाद उन्हें पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने इशारे-इशारे में कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को सारी जानकारी थी। इस संबंध में ममता बनर्जी के खिलाफ एक प्राथमिकी पहले ही सिलीगुड़ी में दर्ज की गई है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal