नई दिल्ली : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 10-11 जून को बुल्गारिया और फिनलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।
विदेश मंत्री 10 जून को बुल्गारिया का दौरा करेंगे। सोफिया में अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री बुल्गारिया के नेतृत्व से मिलेंगे और अपने समकक्ष के साथ चर्चा करेंगे।
वहीं, विदेश मंत्री 11 जून को फिनलैंड का दौरा करेंगे। वे “परिवर्तनशील दुनिया: वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय परिप्रेक्ष्य” विषय पर आयोजित 14वें कुलतारंता वार्ता में भाग लेंगे। विदेश मंत्री अपने समकक्ष और फिनलैंड के नेतृत्व के साथ बैठकें करेंगे।
——
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal