कांग्रेस नेतृत्व से मिले कर्नाटक और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, संगठन और विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को यहां में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। शिवकुमार की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है, वहीं जोसेफ विजय नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली दौरे पर हैं।

 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 10 जनपथ पहुंचकर कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात की। मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। शिवकुमार ने तीन जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

 

मुलाकात के बाद शिवकुमार ने कांग्रेस मुख्यालय, भारतीय युवा कांग्रेस और राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के कार्यालयों का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा एनएसयूआई और युवा कांग्रेस से शुरू हुई थी और ये संस्थाएं उनके लिए मंदिर के समान हैं।

 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की। वह तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं और नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेने आए हैं। इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति से भी भेंट की।

 

नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासक विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com