मोदी सरकार के शानदार 12 वर्ष : सीएम योगी बोले- ‘बिना रुके, बिना थके बदलते भारत का लोहा पूरी दुनिया ने माना’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल का जश्न मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन लोक भवन में किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के इस लंबे कार्यकाल को सेवा, सुशासन और समर्पण का प्रतीक बताया।

 

उन्होंने कहा कि दस जून को प्रधानमंत्री मोदी का यह सफलता का लंबा सफर पूरे देश और दुनिया ने देखा है। इस अवसर पर विश्व के सभी प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों ने प्रधानमंत्री और उनके कार्यप्रणाली को शुभकामनाएं दी हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भारत को एक ऐसा लोकप्रिय और दूरदर्शी नेता मिलता है, तो उसके परिणाम दिखने में देर नहीं लगती।

 

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में हमने भारत के निरंतर परिवर्तन और विकास को देखा है। आज की पीढ़ी 2014 से पहले के भारत और उसके बाद के भारत में फर्क को समझती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भारत अपने विकास की नई यात्रा पर है, जो तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए बिना रुके, बिना थके लगातार आगे बढ़ रहा है। भारत ने अपनी शक्ति और सामर्थ्य का प्रदर्शन पूरी दुनिया को कराया है।

 

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को 12 वर्षों तक 140 करोड़ भारतीयों की सेवा में समर्पित नेता बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में सम्मान और साख मजबूत हुई है। उन्होंने सभी वर्गों और धर्म-जातियों के लिए बिना भेदभाव के काम किया है, जिसके कारण भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की अलग पहचान बन चुकी है। पूरी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा को देख रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जनधन खातों से लेकर घर-घर शौचालय, उत्तर प्रदेश के चार करोड़ परिवारों को आवास, और आयुष्मान योजना जैसी योजनाएं लागू कर देश को नई दिशा दी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com