नई दिल्ली : कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी के अनुसार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जून से देश के विभिन्न शहरों में छात्र सम्मेलनों की श्रृंखला शुरू करेंगे, जिसमें छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों, शिक्षकों और युवा संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।
कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि \अभियान के पहले चरण के तहत राहुल गांधी 17 जून को कोटा, 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में छात्र सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
—-
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal