महाराष्ट्र। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की महिला नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए इन एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि बीजेपी केवल अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए एजेंसियों को अपने जेब में रखी हुई है और वे चुनावी टूलकिट के रूप में इन एजेंसियों का प्रयोग कर रही है।
उन्होंने एनआई के साथ बातचीत में अपनी पार्टी में टूट के दावों को खारिज करते हुए कहा, “जब-जब एकनाथ शिंदे दिल्ली जाते हैं, तब-तब ये चर्चा शुरू हो जाती है कि हमारी पार्टी टूट रही है।” साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है और इसके लिए वह अपने एजेंट बनाकर उनका इस्तेमाल कर रही है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “बीजेपी ने तो एजेंसियों को अपनी जेब में रखा हुआ है। ये एजेंसियां चुनाव के दौरान उनकी टूलकिट बनकर रह गई हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की ओर से की जा रही एफआईआर उन लोगों के खिलाफ हो रही है, जो सख्ती से बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा, “आज जो एफआईआर दर्ज हो रही है, यह उन लोगों के खिलाफ हो रही है जो सच में लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता को देखना है कि ये एजेंसियां देश के हित में नहीं, बल्कि बीजेपी के स्वार्थ में काम कर रही हैं।”
प्रियंका चतुर्वेदी के इन आरोपों को राजनीतिक माहौल में एक बड़ा मुद्दा माना जा रहा है, जिसमें विपक्षी दलों का आरोप है कि केंद्र सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सरकार की तरफ से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal