राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली में युवा कांग्रेस का ‘मेगा जॉब फेयर’

Screenshot

नई दिल्ली : भारतीय युवा कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर 19 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘मेगा जॉब फेयर 2026’ आयोजित करने की घोषणा की है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बेरोजगारी और पेपर लीक की घटनाओं को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया।

 

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और दिल्ली कांग्रेस संगठन प्रभारी अनिल भारद्वाज ने मेगा जॉब फेयर का पोस्टर जारी किया। इस मौके पर उदय भानु चिब ने कहा कि 19 जून को आयोजित होने वाले जॉब फेयर में करीब 150 कंपनियां भाग लेंगी। युवाओं का उनकी योग्यता के आधार पर साक्षात्कार होगा और चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर दिए जाएंगे। रोजगार मेले से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा।

 

चिब ने कहा कि पिछले वर्ष भी तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित मेगा जॉब फेयर में 18 हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग सात हजार युवाओं को ऑफर लेटर दिए गए थे। इससे पहले जयपुर और पटना में भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन किया गया था।

 

दिल्ली कांग्रेस संगठन प्रभारी अनिल भारद्वाज ने दावा किया कि पिछले वर्ष आयोजित रोजगार मेले के पहले ही दिन 3,500 युवाओं को रोजगार मिला था और इस बार यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com