हैदराबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रतन टाटा के नाम पर हाेगी सड़क

हैदराबाद : तेलंगाना सरकार ने अपने नवाचार-केंद्रित शहरी ब्रांडिंग पहल के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप,

 

प्रमुख उद्याेगपति स्व रतन टाटा व गूगल सहित अनेक वैश्विक हस्तियों और कंपनियों के नाम पर नगर की प्रमुख सड़कों का नामकरण कर रही है। अब हैदराबाद में ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ का उद्घाटन 23 जून को किया जाएगा। नगर की ग्रीनफील्ड आरआरआर का नाम रतन टाटा के नाम से होगा।

 

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास स्थित ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ का उद्घाटन 23 जून को हो सकता है। इसके लिए तेलंगाना सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जानकारी के अनुसार सरकार ने रीजनल रिंग रोड

 

(आरआरआर) पर आने वाली नई ग्रीनफील्ड रेडियल सड़क का नाम दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के सम्मान में रखने का भी निर्णय लिया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने गूगल और गूगल मैप्स के वैश्विक प्रभाव और योगदान को देखते हुए नगर के एक प्रमुख मार्ग का नाम ‘गूगल स्ट्रीट’ रखने का भी ऐलान किया है।

 

उल्लेखनीय है कि वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हस्तियों और कंपनियों के नाम पर इन प्रमुख सड़कों का नाम रखना, रेवंत रेड्डी सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत राज्य को नवाचार-संचालित विकास के केंद्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com