योग से होता है मानसिक चिंताओं का निवारण: सतीश शर्मा

रामनगर। महादेवा के ऑडिटोरियम में समाजसेवी केपी तिवारी की ओर से योग शिविर का शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ हुआ। शिविर में योग साधकों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने भी सहभागिता कर योगाभ्यास व आध्यात्मिक चिंतन का लाभ प्राप्त किया।
योग शिविर में पहुंचे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन योग परंपरा आज पूरी दुनिया को स्वस्थ और संतुलित जीवन का मार्ग दिखा रही है और यह देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का वैश्विक स्वरूप बन चुकी है। अवध क्षेत्र के भाजपा उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते मानसिक तनाव, प्रतिस्पर्धा और भौतिकता के प्रभाव के बीच योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र एवं वैज्ञानिक पद्धति है। योग व्यक्ति के शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर मानसिक शांति, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। योगाचार्य रवि,अखिलेश पांडेय व गजानन शुक्ला ने योगाभ्यास कराए। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता शेखर पांडेय,ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी,एसडीएम आनंद तिवारी,रामबाबू द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, अखिलेश चतुर्वेदी, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा, बालमुकुंद गुप्ता, प्रिंसिपल कमलेश सिंह, पूर्व चेयरमैन बद्री प्रसाद त्रिपाठी, शिव प्रकाश अवस्थी,भुल्लन अवस्थी, रवि कांत पांडेय मौजूद रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com