गूगल प्ले स्टोर पर टेलीग्राम बहाल

नई दिल्ली : बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने मैसेजिंग ऐप ‘टेलीग्राम’ को मंगलवार सुबह अपने प्ले स्टोर पर फिर से बहाल कर दिया। केंद्र सरकार का अस्थायी प्रतिबंध 22 जून की मध्यरात्रि को समाप्त होने के बाद गूगल ने यह कदम उठाया है।

 

मैसेजिंग ऐप ‘टेलीग्राम’ गूगल प्ले स्टोर पर बहाली से पहले ही यह संदेश ऐप कुछ मौजूदा उपयोगकर्ताओं के लिए चालू हो गया था। हालांकि आज सुबह 10 बजे तक यह एप्पल के ‘प्ले स्टोर’ पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं था। इस संबंध में भेजे गए ई-मेल का एप्पल की तरफ से तत्काल कोई जवाब नहीं आया है।

 

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की पुनर्परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने से रोकने के मकसद से गूगल और एप्पल को 22 जून तक अपने प्लेटफॉर्म से ‘टेलीग्राम’ हटाने के निर्देश दिए थे।

 

यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से देशभर के मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 21 जून को पुनर्परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें अब तक किसी धांधली की खबर नहीं है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com