देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से राम मंदिर केस की एसआईटी जांच को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब दिया है। योगी ने देवरिया में एक जनसभा के दौरान कहा कि, “मैंने पहले ही कहा था कि कार्रवाई होगी और अब कार्रवाई शुरू हो चुकी है।”
सीएम योगी ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को 15 साल का मौका दिया, लेकिन उन्होंने दिल्ली को बर्बादी और भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं दिया। योगी ने कहा, “डबल इंजन की सरकार ने 9 वर्षों में अयोध्या का जो विकास किया है, वह देखने लायक है। अगर यही काम आम आदमी पार्टी दिल्ली के साथ करती, तो दिल्ली भी आज अयोध्या जैसी चमकती।”
राम आस्था का सम्मान, खिलवाड़ नहीं करने देंगे
योगी ने कहा, “मैंने 19 जून को अयोध्या के दौरे पर कहा था कि जन आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं चलने दूंगा। अयोध्या हमारे सबकी आस्था का प्रतीक है। किसी को भी आस्था पर हमला करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद, कार्रवाई शुरू हो चुकी है।”
उन्होंने कहा, “जो लोग अयोध्या की धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आज मोहर्रम है, कहीं उपद्रव या हिंसा का माहौल नहीं है। अगर कोई उपद्रव करने की कोशिश करेगा, तो उसे सात पीढ़ियों तक भुगतना पड़ेगा।”
सीएम योगी ने कहा कि जो लोग आज राम मंदिर और अयोध्या के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, उनकी मंशा सही नहीं है। उन्होंने कहा, “वे लोग जो भगवान राम को नकारते थे और कहते थे कि राम का अस्तित्व नहीं है, अब भी अयोध्या को नकारते रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ, जय श्रीराम के नारे लगाने वाले लोगों पर लाठी-गोली चलाते थे।”
योगी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस ने देश को लूटा ही नहीं, बल्कि नोचा भी है। सरकार ने पहले दिन कहा था कि दूध का दूध और पानी का पानी होगा। मैं फिर कहता हूं कि रामभक्तों की आस्था का सम्मान करो। यदि कोई सबूत है, तो एसआईटी को पेश करो।”
उन्होंने कहा, “मैं फिर से कहता हूं कि रामभक्तों के साथ खिलवाड़ मत करो। उनकी आस्था की परीक्षा मत लो।”
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal