केरल में हैरान करने वाला ड्रग्स भंडाफोड़ : प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ले जा रही थी MDMA, महिला समेत 7 गिरफ्तार!

केरलम के त्रिशूर में ड्रग्स की तस्करी के आरोप में दो महिलाओं सहित सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि इन आरोपियों में से एक महिला कार में यात्रा कर रही थी और उसने अपने प्राइवेट पार्ट्स में दो ग्राम सिंथेटिक ड्रग्स (एमडीएमए) छिपा रखी थी। यह कार्रवाई शहर के जिला एंटी-नारकोटिक स्पेशल एक्शन फोर्स की ओर से की गई थी, और यह अभियान विशेष रूप से ड्रग्स विरोधी कार्रवाई के तहत शुरू किया गया था।

 

यह ड्रग-विरोधी ऑपरेशन वणियमपारा में गाड़ियों की जांच के दौरान शुरू हुआ, जहां अधिकारियों ने पलक्कड़ के एक रिजॉर्ट से त्रिशूर जा रही स्विफ्ट कार को रोका। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान शिफास (26), विद्या (28), जिष्णु (27), और श्रीलक्ष्मी (20) के रूप में हुई, जो सभी गुरुवायूर-पावरट्टी इलाके के रहने वाले हैं।

 

तलाशी के दौरान, पुलिस को महिला के प्राइवेट पार्ट्स में दो ग्राम एमडीएमए छिपाकर रखा हुआ मिला। इसके बाद, आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शिफास के घर की तलाशी ली और वहां से 18 ग्राम एमडीएमए बरामद किया। जांच के दौरान, पुलिस ने एक वर्कशॉप पर भी छापा मारा, जो चावक्कड के पंचारामुक्कू में स्थित थी। यहां से, पुलिस ने 288 ग्राम एमडीएमए और अन्य संबंधित सामग्री भी जब्त की। कुल मिलाकर, इस ऑपरेशन में 308 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया, जोत्रिशूर जिले में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी मानी जा रही है।

 

इसके अतिरिक्त, पुलिस ने शब्बीर (34), अनशाद (31), और टी.टी. सुमेष (25) को भी गिरफ्तार किया है, जो आरोपियों के ड्रग नेटवर्क का हिस्सा होने का शक है। मोबाइल फोन से प्राप्त सबूतों की मदद से, पुलिस ने बाकी संदिग्धों का पता लगाया और बड़े पैमाने पर ड्रग्स का जखीरा बरामद किया।

 

यह कार्रवाई हाल के महीनों में त्रिशूर जिले में की गई सबसे बड़ी ड्रग्स विरोधी कार्रवाइयों में से एक है, जिसमें कुल 308 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह ऑपरेशन ड्रग्स तस्करी के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है, और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com