प्रधानमंत्री मोदी ने विक्टोरिया में श्री गणेश मंदिर के किए दर्शन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया स्थित एकमात्र मंदिर ‘अरुलमिगु नवशक्ति विनायक’ में भगवान श्री गणेश के दर्शन किए।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “ मैंने विक्टोरिया स्थित प्रमुख हिंदू मंदिर ‘अरुलमिगु नवशक्ति विनायक’ में प्रार्थना की। भगवान श्री गणेश सभी को बुद्धि, शक्ति और समृद्धि का आशीर्वाद दें।”

 

उल्लेखनीय है कि विनायक मंदिर द्वीप पर बसे सेशेल्स देश का यह पहला और एकमात्र मंदिर है। वर्ष 1992 में स्थापित यह मंदिर केवल प्रार्थना स्थल ही नहीं है। यह आस्था की गहराई और हजारों वर्षों पुरानी संस्कृति की सुंदरता को जानने का द्वार है। श्रद्धालुओं तथा जिज्ञासुओं के लिए यह मंदिर हिंदू उपासना के सार और शांति एवं ज्ञान की सार्वभौमिक खोज की एक अनूठी झलक प्रस्तुत करता है।

 

इसके अलावा, इस मंदिर में मुरुगन, नदराज, दुर्गा और कई अन्य देवताओं का भी एक जीवंत संग्रह है। इनमें प्रत्येक की अपनी कहानी और शक्तियां हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com