अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विवाद के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। राम मंदिर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक अब 6 जुलाई को अयोध्या में आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह बैठक 11 जुलाई को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में ट्रस्ट के पुनर्गठन को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर भी चर्चा और निर्णय होने की संभावना है।
इस बैठक में राम मंदिर निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ-साथ ट्रस्ट के संगठनात्मक ढांचे पर भी मंथन किया जाएगा। ट्रस्ट से जुड़े सभी प्रमुख सदस्यों के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि मौजूदा विवाद के बीच होने वाली यह बैठक ट्रस्ट के भविष्य और उसके संगठनात्मक स्वरूप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal