कैमरे पर आमिर खान ने तीसरी शादी की खबर पर लगाई मुहर

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबरों पर पहली बार सार्वजनिक रूप से मुहर लगा दी है। हाल ही में वे वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुए, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह 5 जुलाई को गौरी के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आमिर ने बताया कि शादी बेहद सादगी और निजी माहौल में दोनों परिवारों की मौजूदगी में उनके घर पर होगी। इस दौरान उन्होंने पैपराजी और प्रशंसकों से अपने नए जीवन के लिए आशीर्वाद भी मांगा।

 

आमिर खान ने बताया कि शादी मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास पर कोर्ट मैरिज के रूप में होगी। इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य, अभिनेता के बच्चे और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह या दोपहर के समय आयोजित किए जाने की संभावना है। अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया कि शादी के बाद किसी प्रकार के भव्य रिसेप्शन का आयोजन नहीं किया जाएगा और पूरा समारोह निजी रखा जाएगा।

 

गौरतलब है कि आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर पहली बार गौरी स्प्रैट को सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टनर के रूप में परिचित कराया था। दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से रिश्ते में हैं। अब आमिर की यह तीसरी शादी होगी, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com