मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से उन्हें शुक्रवार रात ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उपमुख्यमंत्री का शनिवार की सुबह से हर तरह की वैद्यकीय जांच की जा रहा है और उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।
शिवसेना शिंदे समूह के एक नेता ने बताया कि एकनाथ शिंदे की तबीयत शुक्रवार को ही थोड़ी खराब थी। कल दोपहर को जब विधानसभा का सेशन चल रहा था तभी उन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी। ‘वायरल फीवर’ और कमजोरी होने की वजह से डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें औषधि दी गई थी। रात के समय आराम न होने पर शिंदे को ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
फिलहाल, एक्सपर्ट डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजऱ रख रही है और कहा जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है। असल में, राज्य में तेज़ी से बदलते पॉलिटिकल डेवलपमेंट और लगातार भागदौड़ की वजह से वे पिछले कुछ दिनों से आराम नहीं कर पाए थे। खराब सेहत की वजह से उनके अगले तय प्रोग्राम और पॉलिटिकल टूर कुछ समय के लिए टाल दिए गए हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal