हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ

जींद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित यात्री ट्रेन तथा जींद और नरवाना के नवनिर्मित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर के साथ भारत हाइड्रोजन ट्रेन संचालित करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन जाएगा। हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से संचालित यह ट्रेन पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में भारतीय रेलवे की महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

 

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में 8 कोच होंगे। इसे चेन्नई की ‘इंटीग्रल कोच फैक्टरी’ में तैयार किया गया है, जो हाईड्रोजन से चलती है। एक बार हाईड्रोजन फ्यूल भरने पर यह 350 से 360 किमी तक चल सकेगी। यह आम पैसेंजर ट्रेनों जैसी ही होगी। ट्रेन में आठ फ्यूल सेल लगे हैं। ट्रेन की स्पीड 130 किलोमीटर से भी अधिक की है, लेकिन कमर्शियल रन में यह अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही दौड़ेगी।

 

यह ट्रेन जींद से सोनीपत रूट पर चलेगी। इस रूट की कुल लंबाई 89 किलोमीटर है। आम जनता की जेब को ध्यान में रखते हुए इसका किराया बेहद किफायती रखा गया है। जींद-सोनीपत के बीच का किराया मात्र 5 रुपये से लेकर 25 रुपये के बीच होगा। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। हर दिन दो फेरे लगेंगे। सप्ताह में एक दिन रेस्ट डे होगा जब इसकी मेंटेनेंस होगी।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 जुलाई को हाइड्रोजन ट्रेन के साथ- साथ जींद व नरवाना में नवनिर्मित अमृत भारत स्टेशन का भी उद्घाटन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए नार्दन रेलवे कई शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करेगा। उद्घाटन के बाद हाइड्रोजन ट्रेन में जींद से सोनीपत 50 स्कूली विद्यार्थी जाएंगे। जिनके चयन करने के लिए भी पत्र में लिखा गया है। उनके साथ शिक्षक भी जाएंगे। जींद खंड शिक्षा अधिकारी सरोज श्योकंद ने कहा कि निबंध प्रतियोगिता करवाने व अन्य व्यवस्था करवाने के लिए संबंधित इंचार्ज को निर्देश दे दिए हैं।

 

—————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com