प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष समेत शीर्ष नेताओं ने दी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन पर शुभकामनाएं

नई दिल्ली : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के जन्म दिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को एक्स संदेश में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गुजरात को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में वे गुजरात की विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने भगवान सोमनाथ महादेव से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

 

केंद्रीय सड़क और परिवहनमंत्री नितिन गडकरी ने भूपेंद्रभाई पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भूपेंद्र पटेल प्रगतिशील सोच के साथ गुजरात के विकास को नई गति देने और सुशासन की भावना को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा के प्रति उनके समर्पित जीवन की शुभकामनाएं दीं।

 

केंद्रीयमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रदेश में हो रहे निरंतर विकास तथा जनता के कल्याण के प्रति आपकी कतिबद्धता सराहनीय है, आशा है कि प्रभु श्री राम की कृपादृष्टि आप पर सदैव बनी रहें।

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि द्वारकाधीश भगवान से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें। आपके कुशल नेतृत्व में गुजरात निरंतर प्रगति और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

 

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के जन्मदिन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी समेत देश के शीर्ष नेतृत्व ने शुभकामना संदेश देते हुए उनके नेतृत्व और विकास कार्यों के प्रति विश्वास एवं सम्मान का भाव प्रकट किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com