पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

सिलीगुड़ी : केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह शुक्रवार रात पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचे, जहां उनका स्वागत राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया। इस दौरान शुभेंदु मंत्रिमंडल के कई सदस्य एवं भाजपा के कुछ सांसद और विधायक भी मौजूद रहे। गृहमंत्री हवाई अड्डे से कदमतला स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कैंप के लिए रवाना हुए।

 

अपने उत्तर बंगाल दौरे के दौरान अमित शाह सिलीगुड़ी स्थित उत्तरकन्या सचिवालय में सीमा बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और राज्य पुलिस प्रशासन के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। बैठक में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा, घुसपैठ, तस्करी और सीमा पर बाड़ लगाने के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा वे फूलबाड़ी और जुमागछ सीमा चौकी का भी दौरा कर जमीनी स्थिति का निरीक्षण करेंगे।

 

इसके बाद अमित शाह कोलकाता रवाना होंगे, जहां वे कानून-व्यवस्था, सीमा सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक मुद्दों पर राज्य पुलिस, जिला प्रशासन और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com