सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके पर एक महिला ने फेंकी स्याही

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद यहां विरोध जता रहे सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके पर शनिवार को एक महिला ने स्याही फेंक दी। इस घटना से विरोध स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

 

इससे पहले अभिजीत दीपके ने आरोप लगाते हुए मीडिया से कहा कि दिल्ली पुलिस ने आज सुबह उनकी अनुपस्थिति में जबरन सोनम वांगचुक को धरनास्थल से उठाया है। अब हम इस शांतिपूर्ण आंदोलन को जारी रखेंगे और आज से अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने देश भर की जनता से अपील की है कि इस विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से ही जारी रखें, कोई भी इस नियम को ना तोड़े।

 

वहीं पुलिस ने अनुरोध किया है कि सभी सीजेपी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से जंतर-मंतर को खाली कर दें।

 

उल्लेखनीय है कि परीक्षा पत्रों के लीक होने की घटनाओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन जारी है। सीजेपी ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने की घोषणा की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com